Home Crime ठाणे में लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

9
0

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 38 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुभाष भोईर ने पिछले सप्ताह ठाकुरली इलाके में घरेलू विवाद के चलते महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता दो साल पहले अपने पति को छोड़कर भोईर के साथ रहने लगी थी।