Home Maharashtra पाँचवें दिन 4260 मूर्तियों का विसर्जन

पाँचवें दिन 4260 मूर्तियों का विसर्जन

12
0

मुंबई: रविवार को गणेशोत्सव के पाँचवें दिन कई भक्त अपने प्रिय बप्पा को विदाई दे रहे हैं। शहर भर में दोपहर से ही विसर्जन जुलूस शुरू हो गए थे।
सामूहिक विसर्जन अभियान शाम 6 बजे तक कुल 4260 मूर्तियों का विसर्जन किया गया, जिनमें से 4196 घरेलू गणपति, 52 सार्वजनिक मंडलों की और 12 हरतालिका गणपति थीं। विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।