Home Crime सतारा में कार में आग लगने से व्यक्ति की जलकर मौत

सतारा में कार में आग लगने से व्यक्ति की जलकर मौत

22
0

सतारा : महाराष्ट्र के सतारा जिले में वाई कस्बे के पास कार पलटने से आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक शिंदे के रूप में हुई है। वह मुंबई के सांताक्रूज (पूर्व) के वकोला का निवासी था। पुलिस के अनुसार, मृतक अपने रिश्तेदार की मृत्यु के बाद के अनुष्ठान में शामिल होने के बाद वाई से लौट रहा था। महाबलेश्वर जाते समय शिंदे की कार पलट गई और उसमें आग लग गई। गाड़ी चला रहे शिंदे को कार से उतरने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़ा और शिंदे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बाद में शिंदे को पुणे के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।