मुंबई : विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में आगामी महानगरपालिका चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत ने संजय राऊत द्वारा मुंबई में मराठी-मारवाड़ी-गुजराती विवाद को उकसाने की कोशिश पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सावंत ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, झूठे विवादों और झांसे के जरिए समाज में फूट डालने की कोशिश की जाएगी।
मुंबई में मराठी, मारवाड़ी और गुजराती विवाद फैलाने की कोशिश
अरुण सावंत ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जैसे-जैसे महानगरपालिका चुनाव पास आ रहे हैं, कुछ लोग मुंबई में मराठी, मारवाड़ी और गुजराती समुदायों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश करेंगे। यह एक खतरनाक और झूठा नैरेटिव है जो केवल राजनीति के तहत फैलाया जा रहा है। मराठी व्यक्ति की विशेषताएं शौर्य, साहस, और कर्मठता में निहित हैं और वह कभी भी अन्याय सहन नहीं करते।
उन्होंने कहा कि शिवसेना, जो अपने संस्थापक और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों का पालन करती है, वह हमेशा मराठी व्यक्ति के अधिकारों और न्याय के लिए खड़ी रही है। उन्होंने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को लेकर कहा कि हम मराठी व्यक्ति और महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। आरोप लगाया गया कि संजय राऊत और उनके जैसे नेताओं ने पहले ही मराठी लोगों को मुंबई से हटा दिया है और महाराष्ट्र की अस्मिता को गांधी परिवार की सेवा में गिरवी रख दिया है। इसके बावजूद, वह झूठे आरोप लगा रहे हैं।
संजय राऊत ने मुंबई की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया
सावंत ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा या कोई अन्य दल मुंबई और महाराष्ट्र पर गलत नजर डालने की कोशिश करेगा, तो शिवसेना इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। संजय राऊत पर निशाना तेज करते हुए उन्होंने कहा कि यह राजनीति का हिस्सा है। पिछले 25-30 वर्षों में जब संजय राऊत के पास मुंबई महानगरपालिका की सत्ता थी, तब उन्होंने महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया। वह केवल मुंबई के संसाधनों को लूटने में व्यस्त रहे।





Users Today : 56
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 919
Users This Month : 403
Users This Year : 9353
Total Users : 70560
Views Today : 67
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 606
Views Last 30 days : 1192
Views This Month : 551
Views This Year : 10588
Total views : 106611
Who's Online : 0


