मुंबई: मुंबई में वायु प्रदूषण रोकने के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। रविवार को एक बार फिर वायु गुणवत्ता कई स्थानों पर अच्छी नहीं पाई गई। शाम 6 बजे घाटकोपर की वायु गुणवत्ता 300 AQI (बहुत खराब) से अधिक रही, तो कई और इलाकों में 200 से अधिक AQI दर्ज की गई, जो कि खराब की श्रेणी में आती है। आसमान में बादलों की उपस्थिति भी रही। शाम कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इसने कुछ हद तक प्रदूषण से राहत दिलाई।
महानगर में प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए बीएमसी और महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड कई उपाय कर रहे हैं। फिर चाहे सड़क की सफाई हो या निर्माण कार्य से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए तमाम दिशानिर्देश।
मुंबई की औसतन वायु गुणवत्ता 200 AQI तक पहुंच गई थी, इसके बाद जब प्रदूषण रोकने के प्रयास किए गए, तो इसमें सुधार हुआ और AQI 110 से 130 तक आया। लेकिन रविवार को एक बार फिर AQI में बढ़त दर्ज की गई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के वायु गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करने वाले ऐप समीर के अनुसार, रविवार को शाम 6 बजे मुंबई की औसतन वायु गुणवत्ता 157 AQI दर्ज की गई, जो कि असंतोषजनक है। घाटकोपर में वायु गुणवत्ता का स्तर 304 AQI दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब माना जाता है। इसके अलावा BKC में 229, गोवंडी में 229 और शिवडी में 205 AQI दर्ज की गई थी।
राजस्थान में सिस्टम, मुंबई में बूंदाबांदी
रविवार को मुंबई में बादल छाए हुए थे। शाम को दादर, कुर्ला, दहिसर, बोरीवली आदि में बूंदाबांदी हुई। क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुनील कांबले ने बताया कि उत्तर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ राजस्थान में एक छोटा साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके चलते मुंबई के आसमान में भी बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


