मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस की जांच जारी है. सैफ अली खान पर हमला करने वाला हमलावर कहां है ये अभी तक एक पहली बनी हुई है. इस पूरे मामले की जांच में मुंबई पुलिस की कुल 35 टीमें काम कर रही हैं. इनमें क्राइम ब्रांच की 15 टीमें हैं जबकि मुंबई पुलिस की 20 टीमें मामले को सुलझाने में जुटी है. इस मामले में कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी भी पुलिस को तलासने हैं. मसलन, सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी कहां से आया था? घटना को अंजाम देने के बाद वो कहां गायब हो गया? क्या आरोपी को सैफ के किसी कर्मचारी का साथ मिला था. सैफ पर हमला हुए अब 55 घंटे से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन देश की सबसे काबिल कही जाने वाली मुंबई पुलिस अभी तक भी हमलावर तक नहीं पहुंच पाई है.
अब तक क्या किया है, क्या मिला
हमलावर के 3 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं एक घर में घुसते, निकलते और एक बाहर कपड़े बदलकर घूमते हुएसैफ के घर काम करने वालों के बयान लिए गए हैंसैफ के घर में फर्नीचर का काम करने वालों से पूछताछकरीना कपूर का भी बयान लिया गया है हमलावर से मिलते-जुलते चेहरे पर एक को उठाया, लेकिन वह नशेड़ी निकलासैफ को अस्पताल पहुंचाने वाल ऑटो ड्राइवर सामने आया है
सैफ अली खान पर हमला होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हमलावर का सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया था. इस फुटेज में हमलावर सैफ अली खान पर हमला करने के बाद उनके घर से नीचे उतरता हुआ दिख रहा है. इस फुटेज में साफ तौर पर उसका चेहरा दिख रहा है लेकिन मुंबई पुलिस इसके बावजूद भी अभी तक उस तक नहीं पहुंच पाई है. हालांकि, पुलिस ने शुक्रवार को हमलावर से मिलती जुलती शक्ल वाले एक शख्स को हिरासत में भी लिया था लेकिन शाम होते होते पुलिस ने ये साफ कर दिया कि हिरासत में लिए गए शख्स का सैफ अली खान मामले से कोई लेना देना नहीं है. अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या मुंबई पुलिस सिर्फ हवा में ही तीर मार रही है. और क्या हमलावर मुंबई छोड़कर भाग चुका है.
सैफ कर्मचारियों से भी जारी है पूछताछ
मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की कुछ टीमें सैफ अली खान के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है जिन्होंने कुछ दिन पहले फर्नीचर का काम किया था. बताया जा रहा है कि कुछ मजजूरों ने कुछ समय पहले सैफ अली खान के घर पर फर्श का भी काम किया था. पुलिस ने उनसे भी पूछताछ कर रही है.
पुलिस की जांच किस तरफ बढ़ रही है
क्या सैफ की सोसाइट में हमले के वक्त कोई नया नंबर ऐक्टिव था?मोबाइल डेटा ट्रैक करने की कोशिश में जुटी है मुंबई पुलिससैफ का हलावर घर में कहां से घुसा और कहां से भागा, अभी साफ नहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए इसकी भी तफ्तीश में जुटी है





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


