मुंबई : पुलिस के जोन 7 स्पेशल स्क्वॉड ने स्क्वॉड चीफ रेवानासिद्ध थेंगले के नेतृत्व में 12 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। ये घुसपैठिए वर्सोवा के खोजा गली से गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक ही परिवार के 10 लोग शामिल हैं। बीस वर्ष पहले इनमें से कुछ लोग बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ करके आए थे। सभी घुसपैठियों से पुलिस ने पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि दस्तावेज बरामद किए हैं।
गिरफ्तार बांग्लादेशियों की पहचान रोहिमा शहाबुद्दीन खान, शकील कादर शेख, रुखसाना शकील शेख, वहीदुल फैजल खान, जैस्मीन वहीदुल खान, सिमरन वहीदुल खान, हसन अब्दुल राशिद खान, अब्दुल अजीज और अन्य के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए लोगों में 4 महिलाएं, 4 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं। डीसीपी सर्किल-7 विजयकांत सागर के अनुसार कुछ दिन पहले भी इस टीम ने कई बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था।
नालासोपारा से पकड़े गए थे कई घुसपैठिए
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने इस साल 4 जनवरी की रात को 13 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार किए थे। ये सभी लोग नालासोपारा इलाके में रह रहे थे। पुलिस को एक मामले में आरोपी की तलाश थी। जांच करते-करते पुलिस इन घुसपैठियों तक पहुंच गई थी। पुलिस ने इनके खिलाफ अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने और यहां रहने का मामला दर्ज किया था।
कुछ दिन पहले एक शख्स के खिलाफ भिवंडी में केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि उस शख्स ने 500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद से आरोपी खुद को भारतीय नागरिक बताकर पुणे में बस गया था। एक बांग्लादेशी घुसपैठिए ने ही उसकी मदद की थी। वह पिछले साल जुलाई में घुसपैठ करके भारत आया था। कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर एक बांग्लादेशी नागरिक ने हमला किया था। इसके बाद से ही मुंबई समेत देशभर में अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी है।





Users Today : 45
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 388
Users Last 30 days : 877
Users This Month : 335
Users This Year : 9285
Total Users : 70492
Views Today : 56
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 532
Views Last 30 days : 1136
Views This Month : 459
Views This Year : 10496
Total views : 106519
Who's Online : 2


