अर्णब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाए थे शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक, अब ED के ऐक्शन से उठे सवाल
मुंबई : शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस के बाद महाराष्ट्र सरकार के साथ अभिनेत्री कंगना रनौत और रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी के विवाद को भी इस कार्रवाई की वजह माना जा रहा है। प्रताप ने ही अर्णब के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन का प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद हुए घटनाक्रमों में गोस्वामी को जेल जाना पड़ा था।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की ओवला-मैजवाडा सीट से विधायक प्रताप सरनाईक ने अर्णब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में 16 सितंबर को अर्णब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन का प्रस्ताव दिया था।
प्रताप ने इसके साथ ही इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाईक के सूइसाइड केस मामले को फिर से खुलवाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। अन्वय ने अर्णब और दो अन्य लोगों को बकाया नहीं चुकाने का आरोपी करार देते हुए मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने अर्णब को घर से गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें जेल की सजा काटनी पड़ी थी।
महाराष्ट्र सरकार के साथ जारी विवाद के चरम पर रहने के वक्त कंगना रनौत ने मुंबई आने की चुनौती दी थी। उस समय प्रताप सरनाईक ने कहा था कि कंगना रनौत की भाषा सभ्य नहीं है और शिवसेना की महिला विंग उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। इसके अलावा कंगना रनौत के घर पर बीएमसी की कार्रवाई को भी प्रताप सरनाईक ने वाजिब ठहराया था।
प्रताप के खिलाफ मुंबई और ठाणे समेत 10 जगहों पर रेड की बात सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक यह रेड टॉप सिक्योरिटी ग्रुप और विधायक प्रताप सरनाईक के बीच हुए आर्थिक लेन-देन को लेकर हुई है। प्रताप सरनाईक के बेटे विहंग सरनाईक को ईडी पूछताछ के लिए दक्षिण मुंबई स्थित अपने कार्यालय ले गयी है। शिवसेना ने ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 721
Users This Month : 242
Users This Year : 11263
Total Users : 72470
Views Today : 8
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 872
Views This Month : 305
Views This Year : 12938
Total views : 108961
Who's Online : 0


