ठाणे : मुंबई के बाद अब ठाणे के कई इलाकों में लोगों को पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। अत्यावश्यक मरम्मत कार्य के कारण 24 घंटे के लिए कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने बताया कि कलवा, मुंब्रा और दिवा समेत कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।
टीएमसी के अनुसार, ठाणे के निवासियों को शुक्रवार (7 फरवरी) को पानी कटौती की समस्या का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को कलवा, मुंब्रा और दिवा में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी स्टोर करने और बचाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
ठाणे नगर निगम टीएमसी ने कहा, कटाई नाका से मुकुंद तक महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की जल आपूर्ति परियोजना की बारवी ग्रेविटी पाइपलाइन पर मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य किया जाएगा। परिणामस्वरूप गुरुवार 6 फरवरी को आधी रात 12 बजे से शुक्रवार 7 फरवरी को आधी रात 12 बजे तक कलवा, दिवा और मुंब्रा क्षेत्रों में 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जबकि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अगले कुछ घंटों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव पर होगी।”
ठाणे नगर निगम ने नागरिकों से इस अवधि के दौरान पर्याप्त पानी स्टोर करने और पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है।
वहीँ, मीरा भायंदर नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से अगले 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद है। हालांकि इस दौरान शहाड तेमघर जलआपूर्ति प्राधिकरण की पानी की सप्लाई जारी रखेगी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


