मुंबई, गुस्से में प्राय: लोग अपना विवेक खो बैठते हैं और फिर कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जो कानून की नजर में गुनाह होता है। कई बार गुस्सैल स्वभाव की वजह बचपन से भी जुड़ी होती हैं। ऐसा ही एक मामला ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया से सामने आया। एक महिला ने अपने बेवफा पति को मौत के घाट उतार दिया। उसने लाश को ठिकाने भी लगा दिया था लेकिन फिर भी वह सजा से बच नहीं पाई।
एलीज मात्सुनागा की कहानी बड़ी ही दर्दनाक एवं दुखों से भरी हुई है। हालात के कारण वह जिस्मफरोशी को मजबूर हुई। हालांकि उसके जीवन में कुछ खुशी के पल भी आए लेकिन वो खुशियां अल्पकालिक ही साबित हुर्इं और उन्हीं कुछ पल की खुशियों के कारण उसका भविष्य अंधकारमय हो गया। पुलिस ने एलीज को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। एलीज ने कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अदालत ने पति की हत्या के जुर्म में १९ साल वैâद की सजा सुना दी।
एलीज मात्सुनागा ने बचपन में बहुत ही बुरा वक्त देखा। सौतेले पिता उसे प्रताड़ित करता था। उत्पीड़न से तंग होकर उसने घर छोड़ दिया था। अकेले रहकर वह अपने दम पर कुछ करना चाहती थीं लेकिन गुजारा करना और कॉलेज की फीस भरना मुश्किल हो गया। नतीजतन वह अपना जिस्म बेचने को मजबूर हो गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात जापानी बिजनेस टायकून मार्कोस मात्सुनागा से हुई थी। उसके बाद शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला प्रेम संबंधों में तब्दील हो गया। बात शादी तक पहुंच गई।
मार्कोस ने एलीज के साथ विवाह का पैâसला कर लिया और एलीज के साथ घर बसाने के लिए उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था। लेकिन उस वक्त एलीज ने सोचा भी नहीं था कि जो दिलफेंक जीवनसाथी उसके साथ विवाह करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे सकता है, वह उसके साथ भी बेवफाई कर सकता है। बहरहाल एलीज, मार्कोस के साथ रहकर सुनहरे भविष्य के सपने देखने लगी। दोनों का एक बच्चा भी हो गया लेकिन उसके सपनों का महल शीशे की तरह निकला, जो कि एक खबर के झटके से चकनाचूर हो गया। एलीज को पता चला कि पति मार्कोस के दूसरी महिला से भी संबंध हैं। एलीज ने अपने पति के अफेयर का पता लगाने के लिए एक प्राइवेट जासूस को हायर किया, जिसने कई दिनों की पड़ताल के बाद एलीज को बताया कि उसका शक सही है। इसके बाद पति-पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ और पति अचानक गायब हो गया।
मार्कोस के अचानक लापता होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस की जांच में पता चला कि मार्कोस को आखिरी बार पिज्जा लेते हुए देखा गया था। उसके घर के पास लगे सीसीटीवी वैâमरों ने एलीज का राज खोल दिया। वैâमरों की फुटेज में एलीज एक सूटकेस के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में जाती दिखीं। पुलिसिया पूछताछ में एलीज टूट गर्इं। उसने बताया कि मार्कोस की बेवफाई की खबर सुनने के बाद वह आपा खो बैठी थीं। उसके और मार्कोस के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि वो गुस्से से पागल हो गई। उसने घर में रखी पिस्तौल निकाली और मार्कोस को गोलियों से भून दिया।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


