Home Crime ईद-ए-मिलाद पर सभी जुलूस प्रतिबंधित, सिर्फ दो जुलूस को 5-5 ट्रकों के...

ईद-ए-मिलाद पर सभी जुलूस प्रतिबंधित, सिर्फ दो जुलूस को 5-5 ट्रकों के साथ निकालने की अनमुति

50
0

मुंबई: मुंबई में मंगलवार को ईद-ए-मिलाद के मौके पर पांच-पांच ट्रकों के साथ केवल दो जुलूस निकालने की अनमुति दी गई है और हर ट्रक पर बस पांच लोग ही होने चाहिए. एक अधिकारी ने बताया कि एक जुलूस शहर में और दूसरा उपनगरीय क्षेत्र में निकाला जाएगा. ग्रेटर मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय ने कहा, मुंबई में ईद-ए-मिलाद पर सभी जुलूस प्रतिबंधित हैंसिर्फ एक मुंबई सिटी डिस्‍ट्र‍िक्‍ट और एक मुंबई सब-अर्बन को छोड़कर, जिनमें 5 ट्रक प्रति जुलूस की अनुमति दी गई है, जिसमें हर एक में अधिकतम 5 लोग सवार हो सकेंगे. पुलिस की पूर्व अनुमति लेना होगी.