मुंबई: खुद को अमेरिकी दूतावास में काम करने वाला अधिकारी बताकर एक महिला डॉक्टर को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विलेपार्ले निवासी 52 वर्षीय महिला डॉक्टर को ऑटो रिक्शे में घूमने वाला यह अधिकारी असली लगा और वह उससे शादी करने की योजना बनाने लगी। महिला को यह अधिकारी कुछ महीने पहले एक वैवाहिक वेबसाइट पर मिला था। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इससे पहले कि डॉक्टर शादी करती, उसके सामने फर्जी अधिकारी होने का राज खुल गया। आरोपी शैलेश पारिख ने उसे बताया था कि वह वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी दूतावास में वरिष्ठ अधिकारी है और वह उससे शादी करना चाहता है।
क्या है मामला?
जुहू पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर बांद्रा स्थित एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में काम करती हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने ऑनलाइन वीजा के लिए शैलेश से संपर्क किया। क्योंकि, उसको अपने एक रिश्तेदार के पास अमेरिका जाना था। इसलिए डॉक्टर को लगा कि शैलेश अमेरिकी दूतावास में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी है और वह उनकी वीजा प्रोसेसिंग में मदद कर सकता है। वीजा दिलाने के बारे में बात करने पर शैलेश ने डॉक्टर को मदद का आश्वासन दिया और एक महिला से बात करने को कहा, जिसे उसने अमेरिकी दूतावास में ही काम करने वाली बताया। डॉक्टर ने इस महिला से संपर्क किया तो उसने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की नई सरकार के गठन के कारण अभी वीजा प्रोसेसिंग में देरी हो रही है। लेकिन, वह उसके खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर देगी तो वीजा जल्दी मिल जाएगा। डॉक्टर ने इस महिला के कहे अनुसार उसके खाते में दो लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद फिर से महिला का कॉल आया और उसने 20 हजार रुपये की मांग की, जो डॉक्टर ने ट्रांसफर कर दिए।
विडियो कॉल के बाद हुआ संदेह
15 फरवरी को पारिख ने गलती से डॉक्टर को विडियो कॉल कर दिया तो डॉक्टर ने पारिख को एक ऑटोरिक्शा में बैठा हुआ देखा। यह मुंबई में चलने वाले काले रंग का ऑटो था। इस कारण से पीड़िता को शैलेश पर शक हुआ और उसने दोबारा शैलेश से बात करने की कोशिश, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। आखिरकार डॉक्टर जुहू पुलिस के पास पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर शैलेश पारिख के बारे में पता किया तो इस नाम के किसी व्यक्ति के अमेरिकी दूतावास में कार्यरत न होने की जानकारी मिली।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


