Home Crime एमएमआरडीए के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप; शिंदे ने दिए जांच के...

एमएमआरडीए के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप; शिंदे ने दिए जांच के आदेश

43
0

मुंबई : महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने से पहले मुंबई मेट्रो रेल परियोजना को लेकर एक फ्रांसीसी कंपनी के आरोप से राज्य की सियासत गरमा गई है। फ्रांसीसी कंपनी ने मुंबई मेट्रो रेल परियोजना से जुड़ी नोडल एजेंसी मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
इसको लेकर उपमुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दूसरी ओर इसी मामले में अदालत ने भी फ्रांसीसी कंपनी का अनुबंध समाप्त करने के लिए एमएमआरडीए के नोटिस को खारिज कर दिया है। मुंबई मेट्रो के निर्माण की डिजाइनिंग और देखरेख कर रही फ्रांसीसी कंपनी सिस्ट्रा एमवीए कंसल्टिंग (इंडिया) प्रा. लि. की ओर से अनावश्यक लाभ प्राप्त करने और भुगतान में देरी करने का आरोप लगाया गया है।
एकनाथ शिंदे ने फ्रांसीसी कंपनी के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। शिंदे ने जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता को सौंपी है। उन्होंने वरिष्ठ नौकरशाह को मामले की जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।