पालघर: महाराष्ट्र में हिंदी फिल्म रमन राघव से प्रेरित होकर एक 13 साल के बच्चे ने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि उसे लगता था कि सभी लोग उसकी चचेरी बहन को ज्यादा प्यार करते हैं, इसलिए ईर्ष्या में उसने ऐसा किया।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 13 साल के किशोर ने 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी। उसे रविवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, किशोर ने यह कृत्य हिंदी फिल्म रमन राघव से प्रेरित होकर किया। यह एक सीरियल किलर की कहानी पर आधारित है। पेलहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव श्रीराम नगर की पहाड़ी पर सुबह करीब 4:30 बजे मिला।
पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची किशोर की चचेरी बहन थी। अधिकारी ने कहा, पुलिस ने नालासोपारा के 13 साल के लड़के को हिरासत में लिया है। मृतका उसकी चचेरी बहन है। उसने ईर्ष्या के कारण बच्ची की हत्या कर दी, क्योंकि उसे लगता था कि हर कोई उसकी बहन को ज्यादा लाड़-प्यार करता है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची शनिवार शाम गायब हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। आसपास के एक कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में लड़के को बच्ची को कहीं ले जाते हुए देखा गया। पुलिस ने कहा कि लड़के ने पहले तो उन्हें गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। अधिकारी ने बताया कि किशोर ने बच्ची को गला घोंटकर हत्या की और फिर एक पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 52
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today :
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 74
Views Last 30 days : 374
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


