मुंबई : अंधेरी पश्चिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में सड़को के सीमेंट कांक्रीटीकरण के दौरान पेड़ों के जड़ों के पास सीमेंट कंक्रीट कर पेड़ों को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया था। लोगों की शिकायत के बाद मनपा द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी को नोटिस दिया गया था। बता दें कि सहार गांव में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने परिसर की सड़कों को सीमेंट कंक्रीट करना शुरू किया। इस दौरान सड़कों के किनारे लगे पेड़ों के लिए बिना सुरक्षा के उपाय किए ही सीमेंट कंक्रीट किया जा रहा था जिससे पेड़ों की जड़ों को हानि होने वाली थी। पेड़ की जड़ों में पानी आदि नहीं मिलने से पेड़ सूख जाने की अवस्था में चले जाते जिसकी शिकायत वॉच डॉग फाउंडेशन के निकोलस अलमेडा ने मनपा के पूर्व वार्ड को की। निकोलस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मनपा के पूर्व वार्ड ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को नोटिस जारी किया। निकोलस ने आरोप लगाया कि सड़क सीमेंट कंक्रीट करण से लगभग 50 पेड़ों को नुकासन होने वाला था।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


