मुंबई – आखिरकार धुंध का प्रकोप मुंबई-आदमपुर फ्लाइट के संचालन पर बुधवार को भारी पड़ ही गया। मुंबई से आने वाली फ्लाइट आदमपुर एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से दृश्यता में आई कमी के चलते लैंडिंग के लिए नहीं पहुंच पाई। फ्लाइट को बीच रास्ते ही चंडीगढ़ से वापस दिल्ली के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। दैनिक जागरण की तरफ से दो दिन पहले ही धुंध का असर आदमपुर-मुंबई फ्लाइट संचालन पर पड़ने की आशंका जता दी गई थी।
फ्लाइट का मुंबई से आदमपुर के लिए रवाना होने का समय सुबह 6:40 बजे निर्धारित है, लेकिन बुधवार को फ्लाइट लगभग 32 मिनट की देरी से 7:12 पर मुंबई से आदमपुर के लिए उड़ान भरने में कामयाब हो सकी थी। फ्लाइट समय पर चंडीगढ़ एयर स्पेस में पहुंच गई थी, लेकिन आदमपुर में लैंडिंग के लिए पर्याप्त दृश्यता उपलब्ध न होने के चलते फ्लाइट कुछ देर चंडीगढ़ के ऊपर ही चक्कर लगाने के बाद दिल्ली के लिए डाइवर्ट कर दी गई। फ्लाइट खबर लिखे जाने तक दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग अप्रोच पर आ चुकी थी।
हालांकि अब दृश्यता सामान्य होने पर फ्लाइट को वापस आदमपुर लाया जाएगा या मुंबई के लिए रवाना कर दिया दिया जाएगा। इसे लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति ही बनी हुई है। बता दें कि जालंधर से मुंबई की स्पाइसजेट की फ्लाइट पिछले नवंबर से शुरू हुई है। कोरोना महामारी के बाद लगे कर्फ्यू और लाकडाउन के बाद से जालंधर से दिल्ली की इकलौती फ्लाइट भी लगभग आठ महीने बंद रहने के बाद पिछले महीने ही नियमित की गई है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


