Home Crime पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई;मुख्य आरोपी फरार, पुलिस ने 3 को हिरासत...

पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई;मुख्य आरोपी फरार, पुलिस ने 3 को हिरासत में लेकर की पूछताछ

9
0

बीड : महाराष्ट्र के बीड जिले में पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया था. शिरूर तहसील के बावी गांव में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था. वहीं अब इस घटना के मुख्य आरोपी के रूप में सतीश भोसले उर्फ खोकया की पहचान हुई है, जो बीड जिले में कई आपराधिक मामलों का आरोपी है. भोंसले वीडियो वायरल होने के बाद से फरार है. वायरल वीडियो में अन्य 6 से 7 लोग नजर आ रहे है. इनमें से पुलिस ने 3 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
ये घटना कुछ दिन पहले की है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और तफ्तीश शुरू की. जांच में पता चला कि जिस शख्स की पिटाई की जा रही है उसका नाम दिलीप ढाकणे है. दिलीप का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी सतीश भोसले को हिरण का शिकार करने से रोका था. यही बात सतीश को नागवार गुजरी और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से दिलीप की पिटाई कर दी.
आरोपियों की तलाश के लिए 4 टीमों का गठन
पुलिस ने सतीश भोंसले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश के लिए चार टीमें बनाई गईं हैं जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं. इसके साथ ही सतीश भोंसले के कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमे वो लाखों रुपए उड़ाते नजर आ रहा है.
क्रिकेट बैट और लात घूसों से पिता-पुत्र की पिटाई
दिलीप ढाकणे और उनके बेटे महेश ढाकणे ने पुलिस को बताया कि जब सतीश भोसले और उनके लोगों को हिरण का शिकार करने से रोका तब इन लोगों ने क्रिकेट बैट और लात घूसों से पिता पुत्र की जमकर पिटाई की. आरोपियों ने दोनों को करीब 1 घंटे तक पीटा और जब दोनों अधमरे हो गए तो मौके से फरार हो गए.