मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के लिए 27 मार्च को चुनाव होने हैं। वैसे तो चुनाव में महायुति के उम्मीदवारों की जीत तय है लेकिन उस जीत के लिए उम्मीदवारी पाना ही इच्छुकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी। क्योंकि एक-एक सीट पर उम्मीदवारी के लिए तीनों पार्टियों में कई-कई दावेदार खड़े हैं। बात महायुति के मुख्य घटक दल बीजेपी की करें तो पार्टी की तीन विधान परिषद सीट के लिए 20 लोगों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अब इनमें से किन तीन लोगों को टिकट देना है, इसका निर्णय महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया है।
बीजेपी ने अपने तीन विधान परिषद सदस्यों प्रवीण दटके, रमेश कराड व गोपीचंद पडलकर को विधानसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाया था। इसी तरह उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से विधान परिषद सदस्य आमशा पाडवी तथा अजित पवार की एनसीपी से राजेश विटेकर उम्मीदवारी दी गई थी और ये पांचों सदस्य विधानसभा का चुनाव जीतने में सफल हुए थे।
27 मार्च को होगा मतदान
इस वजह से रिक्त हुए इनकी विधान परिषद सीट के लिए 27 मार्च को मतदान होना है। संख्या बल के हिसाब से बीजेपी के 3, शिवसेना 1 और एनसीपी का एक उम्मीदवार ऊपरी सदन में जाने में सफल होगा। इसके लिए नामांकन अर्ज दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 मार्च निर्धारित की गई है। लेकिन कई लोग इच्छुक होने की वजह से तीनों पार्टियां अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई हैं।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 1


