Home Crime एनआरसी कंपनी के एक बाउंसर ने की फायरिंग

एनआरसी कंपनी के एक बाउंसर ने की फायरिंग

172
0

कल्याण : कंपनी के एक बाउंसर द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फायरिंग करने वाले बाउंसर को खड़कपाड़ा पुलिस गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम के मोहने स्थित कांतीलाल कम्प्लेक्स के पास एमएमआरडीए का काम चल रहा था। जेसीबी से लगने के कारण पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। इसी को लेकर शनिवार सुबह बवाल हुआ। एनआरसी कंपनी के बाउंसर एमएमआरडीएकाम करा रहे सुपरवाजर के साथ दादागिरी करने लगे। बताया जा रहा है कि पहले सुपरवाइजर से 15 हजार रुपए की मांग की गई। पैसा नहीं मिलने पर सुनील कुमार सिंह नामक बाउंसर ने फायरिंग कर दी ,हालांकि इस फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ है,लेकिन डर के कारण काम भी रोक दिया गया जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। खड़कपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर बाउंसर सुनील कुमार सिंह को हिराहत में लेने के बाद मामले को शांत कराया। आगे की जांच खड़कपाड़ा पुलिस कर रही है।