भिवंडी : भिवंडी शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने तथा बिल वसूल करने का ठेका फ्रेंचाइजी टोरेंट पावर कंपनी को राज्य सरकार द्वारा दिया गया है।लॉकडाउन के दौरान बिजली बिल को माफ करने के लिए पिछले दिनों भिवंडी मनसे पदाधिकारियों द्वारा उग्र आंदोलन करते हुए अंजूर फाटा व चाविंद्रा स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र कार्यालयों पर लकड़ी के बैट से हमला कर कार्यालय को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था ।जिसमें कंपनी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ था । टोरेंट पावर कंपनी ने नारपोली तथा शांतिनगर पुलिस स्टेशनों में 10-12 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था।भिवंडी पुलिस ने उसी समय लगभग 7 मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर हवालात में भेज दिया था लेकिन भिवंडी शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी तथा अन्य मुख्य पदाधिकारी फरार थे। मनसे पदाधिकारियो ने लॉक डाउन के दौरान बढ़े बिजली बिल माफ करने के लिए टोरेंट पावर के कार्यालयों पर “बिजली बिल माफ करा,राज ठाकरे जिंदाबाज” जैसे आदि नारेबाजी करते हुए कार्यालयों के मुख्य दरवाजे पर लगे कई कांच को तोड़ दिया था ।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,इस प्रकरण में भिवंडी पुलिस अभी तक लगभग 17 मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।वहीं पर भिवंडी शहर मनसे अध्यक्ष मनोज गुलवी तथा सचिव प्रदीप दारेकर पिछले पांच दिनों से पुलिस हिरासत में हैं,मनसे कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियो को टोरेंट पावर कार्यालय में तोड़ फोड़ करना महंगा पड़ा है , इस प्रकार की चर्चा शहर में चल रही है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


