Home Crime १८ करोड़ की ३.५ किलो ड्रग्स बरामद

१८ करोड़ की ३.५ किलो ड्रग्स बरामद

88
0

मुंबई, मुंबई एयरपोर्ट पर २५ करोड़ की ड्रग्स के साथ मां-बेटी की गिरफ्तारी को अभी २ दिन भी नहीं हुए और मुंबई एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने एक विदेशी महिला को १८ करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
एयर इंटेलिजेंस यूनिट को जानकारी मिली थी कि जाम्बिया से मुंबई आनेवाली एक महिला यात्री ड्रग्स की बड़ी खेप की तश्करी करनेवाली है, जिसके बाद (एआईयू) की टीम ने जाल बिछा कर ४० वर्षीया विदेशी महिला को हिरासत में लिया और जब उसकी जांच की तो उसके पास से ३ किलो ५८४ ग्राम हेरोइन ड्रग्स बरामद हुई। पकड़े गए ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत १८ करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। जांच के समय पता चला कि महिला यात्री ने जाम्बिया से अदिस अब्बा यात्रा की, उसके बाद एडीज अब्बा से मुंबई पहुंची थी।