मुंबई, एक महीने बाद ड्रग्स केस में गिरफ्तार टीवी एक्टर गौरव दीक्षित को ५० हजार के मुचलके पर स्थानीय कोर्ट ने कल सशर्त जमानत दे दी। गौरव पिछले ३० दिन से जेल में थे और ड्रग्स के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
अपने आदेश में अदालत ने कहा है कि वे अनुमति के बिना शहर से बाहर नहीं जा सकते हैं। गौरव से कोर्ट ने मामले में चार्जशीट दाखिल होने तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एनसीबी कार्यालय में हाजिरी देने को कहा है। इससे पहले एनसीबी ने गौरव की निशानदेही पर मुंबई के मुलुंड, खारघर, वसई, विरार, बांद्रा और अंधेरी इलाके में छापेमारी की थी। बता दें कि मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ एनसीबी की कार्रवाई जारी है। ड्रग्स केस में अब तक केंद्रीय एजेंसी कई जाने-माने नामों को गिरफ्तार कर चुकी है और कई बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ कर चुकी है। इसी कड़ी में एनसीबी ने टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को ड्रग्स केस के संबंध में अगस्त में गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए एक्टर एजाज खान और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान गौरव का नाम सामने आया था। एनसीबी पिछले कुछ महीनों से गौरव दीक्षित को ट्रैक कर रही थी। जिसके बाद मुंबई के अंधेरी इलाके में दीक्षित के घर की तलाशी ली गई और ड्रग्स जप्त की गई थी। इसके बाद गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि गौरव के घर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी अधिकारियों ने एमडी और चरस बरामद किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 3
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 372
Views This Month : 166
Views This Year : 3481
Total views : 99504
Who's Online : 0


