Home Maharashtra पैसे न दे पाने के कारण दो लोगों ने वंजारपट्टी नाका स्थित...

पैसे न दे पाने के कारण दो लोगों ने वंजारपट्टी नाका स्थित मेट्रो होटल के पास फल विक्रेता की हत्या

51
0

भिवंडी : फल बिक्री के लिए उधार लिए पैसे न दे पाने के कारण दो लोगों ने वंजारपट्टी नाका स्थित मेट्रो होटल के पास एक फल विक्रेता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है । फल विक्रेता की हत्या करने के बाद दोनों लोग फरार हो गए। निजामपुर पुलिस स्टेशन ने इस मामले में फल विक्रेता के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। श्रीदेवी ज्वेलर्स के पास स्थित फल विक्रेता निजामुद्दीन राईन ने फल खरीदने के लिए अंसार उ.र्फ पप्पू राईन एवं सदाम हुसैन राईन से उधार पैसा लिया था। निजामुद्दीन राईन उधार लिया पैसा नहीं दे पा रहा था, जिसके कारण अंसार उ.र्फ पप्पू एवं सद्दाम हुसैन के साथ उसका विवाद हो गया था। विवाद होने के कारण फल विक्रेता ने दोनों लोगों से उधार लिया गया पैसा देने से इंकार कर दिया था। जिससे नाराज होकर अंसार उ.र्फ पप्पू राईन एवं सद्दाम हुसैन ने डंडे से निजामुद्दीन राईन पर हमला कर दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण फल विक्रेता की मौत हो गई है । मो.ताज राईन की शिकायत पर निजामपुर पुलिस ने अंसार उ.र्फ पप्पू राईन एवं सद्दाम हुसैन राईन के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारोपियों को तलाश कर रही है ।