नवी मुंबई : नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आईएएफ सी-295 विमान के उतरने के साथ ही रनवे परीक्षण सफल रहा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की मौजूदगी में हुए रनवे परीक्षण के दौरान विमान को पानी की बौछार कर सलामी दी गई। इस एयरपोर्ट का निर्माण अदाणी ग्रुप ने किया है। मार्च 2025 तक घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। सिडको के चेयरमैन संजय शिरसाट ने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत विकसित इस हवाईअड्डे पर जून, 2025 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद है। इस हवाईअड्डे पर चार टर्मिनल, दो समानांतर रनवे और 350 विमानों के पार्किंग की जगह होगी। शिरसाट ने कहा कि इससे मुंबई के मौजूदा हवाईअड्डे का बोझ कम करने में मदद मिलेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 16,700 करोड़ रुपये है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


