मुंबई: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा और यह कनेक्टिविटी और ग्रोथ को फिर से परिभाषित करेगा। अरबपति उद्योगपति ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) साइट का दौरा किया और इसके साथ प्रोजेक्ट से जुड़ी टीमों से मुलाकात की। साथ ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक शॉर्ट वीडियो फिल्म शेयर करते हुए कहा कि आगामी एयरपोर्ट भारत के लिए एक सच्चा तोहफा है।
गौतम अडानी ने किया साइट का दौरा
गौतम अडानी ने पोस्ट में लिखा कि आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की साइट का दौरा किया और यहां एक नया वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट आकार ले रहा है। अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन ने कहा कि नया एयरपोर्ट जून में उद्घाटन के लिए तैयार है और कनेक्टिविटी और ग्रोथ को फिर से परिभाषित करेगा। यह भारत के लिए एक सच्चा तोहफा है। अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन ने आगे कहा कि इस विजन को वास्तविकता बनाने के लिए अदाणी एयरपोर्ट्स टीम और भागीदारों को बधाई।
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के जल्द चालू होने का साफ
पिछले साल दिसंबर में एनएमआईएएल पर इंडिगो एयरलाइंस के ए 320 विमान की लैंडिंग के साथ पहली वाणिज्यिक सत्यापन उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की गई। इससे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के जल्द चालू होने का मार्ग खुल गया। रनवे 08/26 पर हुए इस उड़ान परीक्षण की निगरानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), सीमा शुल्क, इमिग्रेशन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडको), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के साथ-साथ अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और अन्य प्रमुख हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से की गई थी।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


