मुंबई :धारावी में सिलेंडर वाहन में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने के बाद वाहन पलक झपकते ही जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना के बाद सिलेंडर विस्फोट से धारावी दहल उठा. इलाके में दहशत का माहौल है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दरअसल, मुंबई के धारावी इलाके में एक ट्रक में रखे दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो जाने के बाद उसमें आग लग गई. कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
वाहन चालक हिरासत में
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाग लगने की यह घटना रात नौ बजकर 50 मिनट पर उस समय हुई जब ट्रक सायन-धारावी लिंक रोड पर पीएमजीपी कॉलोनी के नेचर पार्क के पास था. पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक को धारावी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ड्राइवर से पूछताछ जारी है.
विस्फोट के बाद सायन-धारावी लिंक रोड पर भीषण जाम
मुंबई पुलिस के मुताबिक घटना से इलाके में दहशत फैल गई और सायन-धारावी लिंक रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया. मुंबई पुलिस के मुताबिक आग लगने की वजह से सिलेंडरों में विस्फोट हुआ. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आग को 19 दमकल गाड़ियों ने बुझा दिया. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. इस मामले की अभी जांच जारी है.
धारावी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने 19 फायर टेंडर रवाना किया. आग पर काबू पाने के दौरान धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और जोन 5 के सहायक आयुक्त और पुलिस उपायुक्त समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


