मुंबई: मुंबई और गोवा के बीच दो स्टीमर से 1960 के दशक में लोगों को ले जाने की शुरुआत हुई थी। भारत के बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन गोवा के लिए लेकिन नियमित तौर पर रो-रो फेरी सेवा शुरू नहीं हुई। अब महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुद इस विषय में रुचि दिखाई है। अगर सबकुछ ठीक रहा है तो मुंबई-गोवा राजमार्ग खुलने का इंतजार करने लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। लोग सिर्फ 6 घंटे में ही मुंबई से गोवा पहुंच जाएंगे।
सरनाईक ने क्या कुछ कहा?
मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में केबल टैक्सी जैसे नए परिवहन के मोड पर काम कर रहे सरनाईक ने कहा है कि मुंबई से गोवा रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। सरनाईक का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन (एमएमआर) क्षेत्र में जल परिवहन की घोषणा की थी, क्योंकि इस क्षेत्र में एक ओर खाड़ी है। दूसरी ओर समुद्र है।यहां पर 15-20 जेटियों का काम भी पूरा हो चुका है। इनके निर्माण के बाद मीरा-भायंदर से वसई-विरार तक रो-रो सेवा शुरू हो चुकी है। अब सरनाईक ने कहा है कि जल्द ही मुंबई से गोवा रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
गेमचेंजर हो सकता है फैसला
मुंबई गोवा के बीच फास्ट कनेक्टिविटी और ट्रैवल टाइम घटाने के लिए मुंबई से गोवा के बीच राजमार्ग का निर्माण हो रहा है लेकिन इसके पूरा होने में अभी वक्त लगेगा। इसे रूट की ट्रेनें अक्सर फुल रहती हैं। इतना ही नहीं हवाई जहाज का किराया ज्यादा है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ऐसी स्थिति में यदि मुंबई-गोवा जलमार्ग को परिवहन के लिए खोला गया तो यह गेमचेंजर साबित हो सकता है। अभी मुंबई से अलीबाग तक रो-रो सेवा संचालित हो रही है। जिसमे नाव द्वारा वाहनों के परिवहन की सुविधा भी दी गई है। यह रो-रो मुंबई से अलीबाग जाने वाले लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। मुंबई गोवा के बीच रो रो फेरी चलने पर दोनों स्थानों को टूरिज्म में फायदा मिल सकता है। सरकार रो रो फेरी सेवा को हरी झंडी देने से पहले सुरक्षा मानकों पर खुद को संतुष्ट कर लेना चाहती है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


