ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला के साथ बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी आईटी पेशेवर है और भिवंडी के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कई बार बलात्कार करने, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, जानबूझकर अपमान और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया और 10 अगस्त, 2024 से इस साल 23 अप्रैल के बीच उसे प्रताड़ित किया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने शिकायतकर्ता की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की भी धमकी दी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


