Home Crime ऑटोरिक्शा चालक-मालिक संघ समिति ने २१ मई को राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा

ऑटोरिक्शा चालक-मालिक संघ समिति ने २१ मई को राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा

13
0

मुंबई : मुंबई की सड़क पर चलते समय कभी आपके लेन में जबरदस्ती घुस जाना, मुड़ते समय इंडिकेटर न देना, ऑटोरिक्शा चलाते समय कान में इयरफोन पहनना, दूसरे वाहन चालकों से बेवजह उलझना जैसी तमाम बेकार की आदतें रिक्शाचालकों की हैं। महाराष्ट्र की ऑटोरिक्शा चालक-मालिक संघ समिति ने २१ मई २०२५ को राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।
अपनी आदतों से कभी बाज नहीं आनेवाले इन रिक्शाचालकों को अब ई बाइक से परेशानी है। ई-बाइक अपने आप में एक समस्या है, इनकी हरकतें भी रिक्शाचालकों से कम नही हैं, वो कहते हैं ना एक शेर तो दूसरा सवा शेर।
बता दें कि ई-बाइक की भी शिकायतें लगातार आती रहती है। सिग्नल तोड़ना, नंबर प्लेट साफ न दिखना, हेलमेट न पहनना, रैश ड्राइविंग, इयरफोन पहनकर बाइक चलाना जिससे पीछे बैठे हुए यात्री की जान जोखिम में रहती है। ऑटोरिक्शा यूनियन का यह आंदोलन महाराष्ट्र सरकार द्वारा ई-बाइक टैक्सी सेवाओं को मंजूरी देने के निर्णय के विरोध में किया जा रहा है। पूरे राज्य के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) के सामने प्रदर्शन किए जाएंगे। संयुक्त समिति के अध्यक्ष शशांक राव ने कहा कि हमारे संगठन ने ई-बाइक टैक्सियों की व्यवहार्यता का मूल्यांकन करने के लिए नियुक्त की गई सरकारी समिति के समक्ष अपनी चिंताएं रखीं थीं। इसके बावजूद, सरकार ने हमसे बिना किसी परामर्श के ही मंजूरी दे दी।