मुंबई: हवाई जहाज में हवाई सुंदरियों की इज्जत से खिलवाड़ करना आम बात हो गई है, जिसके चलते इन एयर होस्टेस में खौफ में है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में तो शराब परोसी जाती है और इस तरह की बदतमीजी कई बार देखी गई है, पर अब घरेलू उड़ानों में भी एयर होस्टेस सुरक्षित नहीं हैं। अब तक इस तरह की दर्जनों शर्मनाक घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला दिल्ली से शिर्डी जा रही फ्लाइट में पेश आया है। नशे में धुत एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ अश्लील हरकतें कीं। यहां तक की पैसेंजर ने हवाई सुंदरी के गुप्त अंगों को जबरदस्ती छुआ। बेहूदा हरकत से घबराई सुंदरी ने शोर मचाकर अपने सहयोगियों को बुलाया और अपने आप को शराबी पैसेंजर के चंगुल से छुड़ाया।
टॉयलेट के पास वारदात
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक ६ए-६४०३ दिल्ली से शिर्डी पहुंचने वाली थी तभी टॉयलेट के पास आरोपी पैसेंजर ने हवाई सुंदरी के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।
आरोपी आर्मी अधिकारी
इस तरह की घटना से फ्लाइट में हड़कंप मच गया और बड़ी मुश्किल से बदतमीज पैसेंजर पर काबू पाया गया। आरोपी पैसेंजर आर्मी अधिकारी बताया जा रहा है, जिसके कारण कारण यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। वली रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची थी, तभी किसी बात को लेकर महिला के साथ अन्य लोगों की कहासुनी हुई। मामला ज्यादा बढ़ने पर दो लोगों ने महिला पर चाकू से अटैक कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शराब पीकर विमान में की हवाई सुंदरी से गंदी बात!
दिल्ली से शिर्डी आनेवाली एक फ्लाइट में एक शख्स ने शराब पीकर काफी बदतमीजी की। उस शख्स ने एयर होस्टेस के साथ गंदी बात की। उसने उक्त एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। बता दें कि पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। मुंबई से होकर मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में हवाई सुंदरी के साथ शर्मनाक हरकत हुई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले आरोपी ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर गाल पर किस किया।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


