मुंबई: धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (डीआरपी) मुंबई में एक बड़ी योजना है। इसके तहत धारावी को पूरी तरह से बदलने का लक्ष्य है। पुनर्विकासित क्षेत्र में अच्छी सुविधाएं होंगी। ‘ग्रीन धारावी’ बनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। धारावी को हरा-भरा और टिकाऊ बनाने के लिए मास्टरप्लान बनाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे प्रोजेक्ट का काम आगे बढ़ेगा। धारावी शहर को स्वच्छ हवा प्रदान करने वाली धड़कन बन सकता है।
क्या है प्लान?
नए धारावी अधिसूचित क्षेत्रों (डीएनए) के मास्टरप्लान में प्रकृति को शहरी वातावरण में लाने पर जोर दिया जाएगा। धारावी पुनर्विकास परियोजना में बुनियादी सुविधाएं देते समय खुली जगह रखने पर ध्यान दिया गया है। पुनर्वास और नई इमारतों के आसपास हरे-भरे क्षेत्र और मनोरंजन के लिए जगह होगी। यह सब मास्टरप्लान में शामिल है। ‘महाराष्ट्र नेचर पार्क’ से प्रेरणा लेकर धारावी में ‘हरित संकल्पना’ लागू की जाएगी। यह पार्क मीठी नदी के पास है और मानव निर्मित जंगल है।
मीठी नदी के पास बनेगा पार्क पार्क
मीठी नदी के पास एक बड़ा उद्यान बनेगा। जल स्त्रोतों को नया रूप दिया जाएगा और उन्हें सुंदर बनाया जाएगा। मनोरंजन के लिए भी बदलाव किए जाएंगे। एक नया नक्शा बनेगा और आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर छोटे उद्यान और मैदान बनाए जाएंगे। इससे लोगों को खुली जगह और प्रकृति के करीब जाने का मौका मिलेगा।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


