मुंबई : मुंबई में पावर कट के दौरान टाटा पावर कंपनी ने बिजली की आपूर्ति नहीं की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के ऊर्जा नितिन राऊत 2 नवंबर को सुबह में स्थित टाटा थर्मल पावर प्लांट में निरीक्षण दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे के आसपास नितिन राउत टाटा पावर पहुंचेंगे। जिसके बाद वे पूरे प्लांट का दौरा करेंगे फिर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर के समय वे पत्रकारों को संबोधित करेंगे।
पावर ग्रिड फेल होने की वजह से 12 अक्टूबर को मुंबई समेत कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली की आपूर्ति खंडित हो गई थी। उसकी वजह से आर्थिक राजधानी मुंबई को काफी नुकसान हुआ था और जनता भी परेशान हुई थी। इस घटना के बाद ऊर्जा मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। जिसकी रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा है।
ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने इस घटना की पुनरावृति ना हो इसलिए मुंबई शहर और उपनगर को बिजली की आपूर्ति करने वाली संबंधित कंपनियों में निरीक्षण करने का फैसला किया है। उन्होंने कंपनियों से भी कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इसकी भी रिपोर्ट भेजी जाए। इसके पहले खारघर के महावितरण के केंद्र पर भी नितिन राउत निरीक्षण कर चुके हैं। ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने दोषियों पर भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। जो लोग जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाएंगे। उनके ऊपर एक्शन लेने की बात भी राउत ने कही है। इसके अलावा अपनी ड्यूटी को निष्ठा के साथ ना निभाने वालों पर गाज गिर सकती है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 720
Users This Month : 241
Users This Year : 11262
Total Users : 72469
Views Today : 7
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 871
Views This Month : 304
Views This Year : 12937
Total views : 108960
Who's Online : 0


