Home Crime मिथुन चक्रवर्ती को अवैध स्ट्रक्चर बनाने के लिए कारण बताओ नोटिस

मिथुन चक्रवर्ती को अवैध स्ट्रक्चर बनाने के लिए कारण बताओ नोटिस

17
0

मुंबई : मुंबई के मड इलाके में अवैध इमारतों को हटाने के लिए बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) गंभीर हो गई है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हो गया है। दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता को मलाड के एरंगल गांव में एक प्लॉट पर कथित रूप से अवैध ग्राउंड फ्लोर स्ट्रक्चर बनाने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती को अब ये बताना होगा कि निर्माण को क्यों नहीं गिराया जाना चाहिए। अगर वो जवाब नहीं देते या इसका औचित्य साबित करने में विफल रहते हैं, तो बीएमसी का कहना है कि वे इसे ध्वस्त कर देंगे। संभावित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
अवैध इमारतों को हटाने की प्लानिंग
ये कोई एक मामला नहीं है। बीएमसी ने मड एरिया में 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों को चिन्हित किया है, जिनमें कुछ बंगले भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर फर्जी लेआउट प्लान का इस्तेमाल करके बनाए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि वे मई के अंत तक ऐसी सभी अवैध इमारतों को हटाने की योजना बना रहे हैं।