मुंबई : मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को शुक्रवार सुबह में टेकऑफ के काफी देर बाद वापस मुंबई में उतारा गया. इससे यात्रियों और विमानन क्षेत्र में हड़कंप मच गया. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन-हीथ्रो के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में टेकऑफ के कुछ समय बाद ही तकनीकी समस्या की बात सामने आई थी. लेकिन कुछ देर बाद स्पष्ट किया किया कि मीडिल ईस्ट में एयर स्पेस बंद होने की वजह से इस फ्लाइट को वापस मुंबई लाया गया. यह घटना अहमदाबाद में हुए भयानक एयर इंडिया विमान हादसे के ठीक एक दिन बाद हुई, जिसमें 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान चली गई. शुरुआती में तकनीकी समस्या की खबर से कुछ देर के अफरा-तफरी मच गई.
रिपोर्ट के मुताबिक यह फ्लाइट मीडिल ईस्ट तक पहुंचने के बाद वापस मुंबई आया. इजरायन ने शुक्रवार तड़के ही ईरान पर भीषण हमला किया है. इस कारण मीडिल ईस्ट में एयर स्पेस बंद है. वापसी में विमान को मुंबई एयरपोर्ट के आसपास काफी देर तक चक्कर लगाने के बाद वापस मुंबई में उतारा गया. शुक्रवार सुबह में मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. ईरान, तेहरान और सीरिया का एयरस्पेस पूरी तरह से बंद है. यह जहाज ईरान के एयरस्पेस के पास पहुंच कर वापस मुंबई आया.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट सुबह 8:36 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन हाइड्रॉलिक सिस्टम में खराबी की सूचना के बाद पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला किया. विमान को सुरक्षित रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया. जानकारी के मुताबिक विमान की जांच की जा रही है. यात्रियों किसी दूसरे विमान से लंदन के भेजा सकता है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


