पुणे : इंटेलिजेंस और अहिल्यानगर पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में पकड़ा गया है। तीनों अहिल्यानगर जिले के पोखरदी गांव में निर्माणाधीन स्थल पर काम कर रहे थे। इनकी पहचान 34 वर्षीय जहांगीर शेख, 40 वर्षीय हनीफ खालिद और 40 वर्षीय मुश्रीफ शेख के रूप में हुई है।
एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, जांच में पाया गया कि वे वैध वीजा या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किए थे। उनके पास से जाली आधार कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज मिले हैं। तीनों को भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम 1946 के तहत गिरफ्तार किया गया।





Users Today : 0
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 107
Users Last 30 days : 605
Users This Month : 257
Users This Year : 11278
Total Users : 72485
Views Today :
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 129
Views Last 30 days : 741
Views This Month : 325
Views This Year : 12958
Total views : 108981
Who's Online : 0


