Home Crime भिवंडी में धरे गये “गांजा गैग” के सदस्य; 74 किलो गांजा के...

भिवंडी में धरे गये “गांजा गैग” के सदस्य; 74 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

7
0

भिवंडी : भिवंडी अपराध शाखा ने शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 74 किलो 548 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 37 लाख 37 हजार 400 रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई ठाणे अपराध शाखा घटक-2 भिवंडी की टीम ने 3 जुलाई को गुप्त जानकारी के आधार पर की। पुलिस को सूचना मिली थी कि फैजल अकबर अंसारी नामक व्यक्ति मोमिन बाग, दरगाह रोड़ इलाके में गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी फैजल अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फैजल ने गांजा की सप्लाई एवं बिक्री करने वाले अब्दुल रजमान मुजाहिद अंसारी और अन्वर जमीलुद्दीन अंसारी के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी दबोच लिया और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजल अकबर अंसारी, निवासी हाजीमलंग वाडी, कल्याण, अब्दुल रहमान मुजाहिद अंसारी, निवासी मोमिनबाग, भिवंडी और अनवर जमीलुद्दीन अंसारी (43), निवासी मोमिनबाग, दर्गा रोड, भिवंडी के रूप में हुए हैं। तीनों के खिलाफ भोईवाडा पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस कायदा के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा कल्याण से मंगवाकर भिवंडी में बेचने की योजना बना रहे थे।