ठाणे: पिछले कुछ दिनों से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिक परेशान हैं। ठाणे पुलिस ने ट्रैफिक समस्या के मामले में नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है। ठाणे पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक शाखा के 18 उप-विभागों के लिए 18 नंबर प्रसारित किए गए हैं।
ठाणे शहर में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं के काम और गड्ढों के कारण होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिक परेशान हैं। घोड़बंदर, मुंबई नासिक हाईवे, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर रोजाना ट्रैफिक जाम होता है। ट्रैफिक की कोई भी समस्या होने पर नागरिक सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से संपर्क करते हैं। लेकिन अब ठाणे पुलिस ने ठाणे से बदलापुर और भिवंडी शहर के 18 उप-विभागों के लिए 18 हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है। ठाणे पुलिस द्वारा आयोजित ‘डिजिटल वारी’ पहल में यह हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


