मुंबई : शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो मुंबई के MLA हॉस्टल में एक कैंटीन कर्मचारी को मारते हुए दिख रहे हैं। इस घटना से नया विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गायकवाड़ कैंटीन कर्मचारी को कथित तौर पर बासी खाना परोसने के लिए मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मिलिए शाह सेना के MLA संजय गायकवाड़ से। पिछले साल, उन्होंने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। अब ये एक गरीब, बेबस कैंटीन कर्मचारी को पीट रहे हैं। लेकिन रुकिए-यहां कोई TV न्यूज़ चैनल हंगामा नहीं करेगा क्योंकि वो BJP के सहयोगी हैं।’
संजय गायकवाड बोले- कोई पछतावा नहीं
इस बीच, गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें इस घटना पर कोई पछतावा नहीं है और अगर कोई लोकतांत्रिक भाषा नहीं समझता है तो वो इसे दोहराएंगे। गायकवाड़ ने कहा, ‘यहां पूरे राज्य से लोग आते हैं, कर्मचारी, अधिकारी, सभी लोग खाना खाने आते हैं। यह एक सरकारी कैंटीन है इसलिए यहां खाने की क्वॉलिटी अच्छी होनी चाहिए। मैंने किया उस पर मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं एक जन प्रतिनिधि हूं।’
संजय गायकवाड ने आगे कहा, ‘जब कोई लोकतांत्रिक भाषा नहीं समझता है तो मुझे यही भाषा इस्तेमाल करनी पड़ती है। मैंने उसे यह देखकर नहीं पीटा कि वो मराठी बोलता है या हिंदी। मैंने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। मैं इसे दोहराऊंगा।’
‘मुझे दाल खाकर उल्टी हो गई’
गायकवाड ने कहा, ‘मैं हमेशा घर पर ही खाता हूं। मैंने अपने कमरे में दाल और चावल मंगवाए थे। मैंने थोड़ा सा खाया और मुझे बुरा लगा। जब मैंने दूसरा निवाला खाया, तो मुझे उल्टी हो गई। मैंने कैंटीन के कर्मचारियों से इस बारे में बात की। उन्होंने माना कि खाना खाने लायक नहीं था।’





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


