Home Crime हमाली मजदूर पर चाकू से हमला, भर्ती

हमाली मजदूर पर चाकू से हमला, भर्ती

50
0

भिवंडी : भिवंडी तालुका के पिंपलास गांव स्थित भूमि वर्ल्ड परिसर में रविवार सुबह पानी भरने के दौरान हुए मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। इस विवाद में दो युवकों ने मिलकर एक हमाली मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोनगांव पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान विशाल सुरेश मस्कर (निवासी कलवा, ठाणे) के रूप में हुई है, जो पिंपलास गांव के गोदामों में हमाली का काम करता है। रविवार सुबह करीब पौने दस बजे वह काम पर जा रहा था, तभी उसका साबीर मोहम्मद तारीक और सय्यद महमूद जसीमूद्दीन सय्यद नामक दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि साबीर ने अचानक चाकू निकाल कर विशाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में विशाल के गले, हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, सय्यद महमूद ने विशाल के एक मित्र पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच निकलने में सफल रहा।