Home Crime पालघर पुलिस ने जब्त किया 16 लाख का अवैध गुटखा, आरोपी फरार

पालघर पुलिस ने जब्त किया 16 लाख का अवैध गुटखा, आरोपी फरार

33
0

पालघर : जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख द्वारा जारी किए गए कड़े निर्देशों के तहत, तलासरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 16 लाख से अधिक का अवैध गुटखा जब्त किया है। हालांकि, इस दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को 6 जुलाई को अवैध गुटखा परिवहन की गोपनीय जानकारी मिली थी, जिसके बाद तलासरी पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। 7 जुलाई 2025 की सुबह करीब 3:20 बजे, मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तलासरी के हिवाल पाडा, ताशकंद होटल के सामने नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी में पुलिस ने एक संदिग्ध क्रेटा कार (क्रमांक एमएच-02-ईयू-6632) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। कार की तलाशी लेने पर, पुलिस को उसमें महाराष्ट्र में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद (गुटखा) मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 4,05,964 है। जब्त किए गए गुटखे और वाहन सहित इस कार्रवाई में कुल 16,05,964 का माल जब्त किया गया है।