Home Maharashtra 15 जुलाई को भारत में पहली बार खुलने जा रहा है टेस्ला...

15 जुलाई को भारत में पहली बार खुलने जा रहा है टेस्ला का एक्सपीरियंस सेंटर

28
0

मुंबई : अगर आप भी टेस्ला की गाड़ियों को सिर्फ यूट्यूब या न्यूज में देखकर खुश होते रहे हैं, और उसे हाथ लगाकर देखने और चलाने का एक्सपीरियंस लेने का सपना देखते रहे हैं तो यह जल्द ही हकीकत होने वाला है. महज़ 4 दिन बाद, यानी 15 जुलाई को भारत में पहली बार टेस्ला का एक्सपीरियंस सेंटर खुलने जा रहा है. यहां आप टेस्ला की गाड़ियों को न सिर्फ पास से देख पाएंगे, बल्कि उन्हें छू सकेंगे, बैठ सकेंगे और टेस्ट ड्राइव भी ले सकेंगे. टेस्ला का यह कदम सिर्फ एक शोरूम खोलने भर तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के मार्केट में कदम जमाने की बड़ी तैयारी का हिस्सा है.
टेस्ला 15 जुलाई को मुंबई में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोलने जा रही है. यह सेंटर जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में होगा, जो मुंबई का एक प्रीमियम लोकेशन है और ऐपल का फ्लैगशिप स्टोर भी इसी जगह है. टेस्ला ने मार्च में यहां करीब 4000 स्क्वायर फीट की जगह लीज़ पर ली थी.