Home Crime अश्लील फिल्म मामले में शिल्पा का बयान दर्ज

अश्लील फिल्म मामले में शिल्पा का बयान दर्ज

427
0

मुंबई, अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के शुक्रवार को बयान दर्ज किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शेट्टी के बयान दोपहर के वक्त जुहू के उनके आवास में दर्ज किए गए। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने घर की तलाशी भी ली और एक लैपटॉप जब्त किया। उन्होंने बताया कि चूंकि शेट्टी कुंद्रा की कंपनी विवान इंडस्ट्रीज की निदेशक थीं, इसलिए पुलिस ने उनसे पूछताछ का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बाद में शेट्टी ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।