Home Crime २७ जुलाई तक बढ़ी कुंद्रा की पुलिस हिरासत

२७ जुलाई तक बढ़ी कुंद्रा की पुलिस हिरासत

71
0

मुंबई, अश्लील फिल्मों के निर्माण के आरोप में गिरफ्तार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत २७ जुलाई तक बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने कल उन्हें एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया था। इस बीच उनका ईमेल लीक हुआ है, जिसमें कुंद्रा की अश्लील फिल्म मेकिंग का पूरा नियम-कानून लिखा हुआ है। अश्लील फिल्मों के इस कारोबार के प्रोजेक्ट को ‘ख्वाब’ नाम दिया गया था।
१९ जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार किया था। २३ जुलाई की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद कल उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया गया था। कुंद्रा की पेशी के दौरान मुंबई पुलिस ने कोर्ट से और समय मांगा। मुंबई पुलिस का कहना है कि यह केस बहुत बड़ा है। यह सिर्फ कुछ पोर्न फिल्मों तक सीमित नहीं है। आरोपी एक गिरोह बनाकर देश-विदेश तक इस काम को अंजाम दे रहे थे।
पोर्न फिल्म के इस मामले में कुंद्रा समेत ११ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य कुछ लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है, जिसमें कुंद्रा का बहनोई भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ‘हॉटशॉट’ के कन्टेंट हेड की ओर से १४ अगस्त २०२० की शाम ५ बजकर २५ मिनट पर पारस रांधवा और ज्योति ठाकुर नाम के दो लोगों को एक ईमेल भेजा गया था। इसमें प्रोजेक्ट ‘ख्वाब’ को लेकर सिलसिलेवार ढंग से जानकारी दी गई थी। शूटिंग कैसे होगी? कैमरा किस एंगल पर रहेगा, एक्ट्रेस का प्रोफाइल कैसा होगा, लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले आर्टिस्ट को कैसे ज्यादा से ज्यादा दिखाया जा सकता है, इसकी भी डिटेल थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर को बढ़ाने के लिए भी इसमें तरीका बताया गया था। उसी ईमेल में इस बात का भी जिक्र है कि सोशल मीडिया के लिए अलग बोल्ड पोस्टर रहेंगे और कुछ सामान्य पोस्टर रहेंगे। लैंडस्केप पोस्टर भी अलग से रहेंगे। सोशल मीडिया के लिए १५ सेकेंड का सामान्य टीजर रहेगा ६० से ९० सेकेंड का बोल्ड ट्रेलर रहेगा, जो ऐप पर डाला जाएगा। सोशल मीडिया के लिए ही ६० से ९० सेकेंड का नॉन बोल्ड ट्रेलर भी रहेगा। २ से ३ मिनट का नॉन बोल्ड वीडियो अलग से रखा जाएगा। इस ईमेल में सिनॉप्सिस के बाद पेमेंट का भी जिक्र किया गया है। अगर वीडियो को हॉटशॉट डिजिटल टीम ने अपने ऐप के अनुरूप पाया तो इसे खरीद लिया जाएगा। इसके बदले में ३ लाख रुपए दिए जाएंगे। ईमेल के अगले हिस्से में बताया गया है कि शूटिंग से पहले फीमेल लीड की पूरी प्रोफाइल हॉटशॉट टीम को भेजनी होगी। हॉटशॉट टीम के अप्रूवल के बाद ही आप शूटिंग करेंगे। आर्टिस्ट का सोशल मीडिया पर स्ट्रांग प्रेजेंस होना चाहिए और वह स्वेच्छा से बोल्ड सीन (सामने से टॉपलेस और फुल बैक न्यूड) कर सके।