नई मुंबई, रबाले में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी को नई मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और मृतक रबाले में एक ही जगह पर काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई, उनका एक दूसरे के यहां आना-जाना भी हो गया था। इसी बीच आरोपी को दोस्त की पत्नी से एक तरफा प्यार हो गया, जिसके बाद आरोपी ने उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगडे ने बताया कि १९ जून को मृतक की पत्नी ने पुलिस स्टेशन में मिसिंग कंप्लेंट लिखवाई थी। कुछ देर बाद मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि रबाले में एक दुकान के बाहर उसके भाई के चप्पल पड़े हैं और शटर बंद है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो गवाहों के सामने शटर खोला तो पता चला कि बाथरूम में लाश पड़ी है। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। पहले पुलिस को पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिर कुछ लोगों ने बताया कि वह बंगाली टोन में भी बात करता था, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए प. बंगाल गई। वहां पता चला कि आरोपी गांव से वापस मुंबई जा रहा है। फिर पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे इगतपुरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।





Users Today : 19
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 405
Users Last 30 days : 882
Users This Month : 366
Users This Year : 9316
Total Users : 70523
Views Today : 25
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 564
Views Last 30 days : 1150
Views This Month : 509
Views This Year : 10546
Total views : 106569
Who's Online : 5


