मुंबई : स्टैंप ड्यूटी की छूट का मुंबईकर भरपूर फायदा उठा रहे हैं। पिछले छह दिनों में मुंबई में करीब 1,882 प्रॉपर्टीज के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। घरों की बिक्री से सरकार को वर्ष के पहले सप्ताह में ही 46 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। स्टैंप ड्यूटी में छूट के बाद पिछले महीने मुंबई में खूब घरों की बिक्री हुई। प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन से सरकार को वर्ष के अंत में रिकॉर्ड तोड़ 810 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। मुंबई रजिस्ट्रेशन विभाग के मुताबिक, दिसंबर में करीब 33,051 प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं दिसंबर 2019 में सरकार को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से 696.35 करोड रुपये की कमाई हुई थी।
बता दें कि कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए लगे लॉकडाउन का हाउंसिंग सेक्टर पर बहुत बुरा असर पड़ा था। इस सेक्टर में दोबारा जान फूंकने के लिए सरकार ने 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक स्टैम्प ड्यूटी में 3 प्रतिशत और 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च तक 2 प्रतिशत की छूट देने का फैसला लिया था। सरकार के इस निर्णय के सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। छूट का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं।
घरों की बिक्री बढ़ाने के लिए बिल्डर भी ग्राहकों को कई तरह का ऑफर दे रहे हैं। इसके तहत बिल्डर ग्राहकों को स्टैम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत की छूट देने का ऑफर दे रहे हैं। कुरैशी असोसिएट्स के प्रमुख मोहम्मद उस्मान कुरैशी ने सरकार से स्टैंप ड्यूटी में 3 प्रतिशत की छूट की अवधि मार्च तक बढ़ाने की मांग की है। कुरैशी के मुताबिक, छोटी प्रॉपर्टी के खरीददारों को 1 प्रतिशत कम होने का ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है, जबकि बड़ी और महंगी प्रॉपर्टी की बिक्री पर 1 प्रतिशत कम होने का काफी असर होता है.





Users Today : 57
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 400
Users Last 30 days : 889
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today : 81
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 557
Views Last 30 days : 1161
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


