मुंबई : मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार का मामला सामने आया है। जकरी के मुताबिक जेल में एक आरोपी पैर ऊपर रखकर बैठा हुआ था, दूसरे ने उसे पैर नीचे रखने के लिए कहा, बस इसके बाद पुजारी गैंग के लोगों ने दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन जेल प्रशासन इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके अलावा एनएम जोशी मार्ग पुलिस भी जांच में जुटी हुई है। दरअसल गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को पिछले साल ही चीन से भारत लाया गया था, फिलहाल वह मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है, सूत्रों ने बताया कि 6 जुलाई को मुंबई की हाई-सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में कथित रूप से दो गैंग ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई थी। जिसके बाद जेल अधिकारी रविंद्र टोंगे द्वारा एसओपी के तहत एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाया गया। पुलिस ने 7 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194(2) के तहत दंगा और मारपीट के आरोप में सात कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला किया है, जिन सात अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें इरफान रहीम खान, शुऐब खान उर्फ भूर्या, अयूब अनुमुद्दीन शेख, मुकेश सीताराम निषाद, लोकेन्द्र उदयसिंह रावत, सिद्धेश संतोष भोसले और प्रसाद विठ्ठल पुजारी का नाम है। हालांकि इसमें किसीको चोट नहीं आई है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने इंटरनल जांच शुरू कर दी है कि हाई-सिक्योरिटी जेल में इस तरह की घटना कैसे घट गई।
कौन है प्रसाद पुजारी
पुजारी का जन्म विक्रोली के टैगोर नगर में हुआ था। शुरू में उसने पिल्लई के लिए काम करना शुरू किया और जल्द ही उसका भरोसेमंद साथी बन गया। वह कुमार पिल्लई गिरोह का हिस्सा था, साथ ही छोटा राजन के गिरोह के लिए भी काम करता रहा। बाद में उसने अपना खुद का गिरोह खड़ा कर लिया और खुद के लिए काम करने लगा।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


