ठाणे। ठाणे मनपा ने किराया न चुकाने वाले निवासियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनपा की रियल एस्टेट विभाग द्वारा नौपाड़ा और वर्तकनगर वार्ड समिति क्षेत्रों में रेंटल हाउसिंग बिल्डिंग में रहने वाले कुल 72 निवासियों को बकाया किराया चुकाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। बता दें कि ठाणे मनपा की सीमा में स्थित 11 किराये की इमारतों में लगभग 3,500 फ्लैट हैं, जिनमें लोगों को महज 2,000 प्रतिमाह की मामूली दर पर मकान दिए गए हैं। इसके बावजूद कई नागरिक महीनों से किराया नहीं दे रहे हैं।
इस लापरवाही को देखते हुए ठाणे मनपा ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। नौपाड़ा क्षेत्र के 22 और वर्तकनगर क्षेत्र के 50 निवासियों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समयसीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


