Home Crime गेहूं आपूर्ति के नाम पर धोखाधड़ी; करोड़ों रुपए लेने के बाद भी...

गेहूं आपूर्ति के नाम पर धोखाधड़ी; करोड़ों रुपए लेने के बाद भी नहीं किया सप्लाई

30
0

मुंबई। गेहूं आपूर्ति के नाम पर एक प्रमुख कंपनी से 6.27 करोड़ रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी पिआरबी एग्रो फोड़स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक पूजा भंसाली, सीईओ रेनिश भंसाली और उनके कर्मचारी अभय भंडारी ने मिलकर की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभय भंडारी नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता कंपनी श्री दत्त इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मई 2023 में नेपाल स्थित एस्केय माइंस एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड को 3,432 मीट्रिक टन गेहूं की आपूर्ति का करार किया था। इसके लिए प्री-ऑर्डर और प्रोफॉर्मा इनवॉइस के आधार पर पिआरबी एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को 6.27 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
26 जून 2023 को तीन रेलवे रसीद (आरआर) क्रमांक 282000192, 282000193 शेयर कर बताया गया कि माल नेपाल भेज दिया गया है। हालांकि, जब माल निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा, तब जांच में सामने आया कि रेल्वे पोर्टल पर एफएनआर जनरेट ही नहीं हुआ था और माल कभी भेजा ही नहीं गया। कंपनी के निदेशकों ने पैसे लौटाने का वादा कर पांच चेक दिए, जिनमें से दो चेक बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपीयों ने टालमटोल शुरू कर दी और पैसा वापस करने से इनकार कर दिया। इस प्रकार, आरोपी पूजा भंसाली, रेनिश भंसाली और अभय भंडारी ने जानबूझकर झूठे दस्तावेजों और वादों से शिकायतकर्ता की कंपनी से 6.27 करोड़ की चपत लगाई।