भायंदर। महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मिरारोड स्थित हाटकेश परिसर में अचानक दौरा किया। प्रताप सरनाईक ने जिस जगह पर दौरा किया वहां पर खुलेआम नशा बिकता है। इस नशे की बहुत बार शिकायत भी की गयी थी, परन्तु उन नशे के सौदागरों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रताप सरनाईक यहां पर पुलिस के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। सरनाईक ने आरोप लगाया की इस जगह पर नशा बेचने वालों को यहां के लोगों ने ड्रग्स के साथ पकड़ कर काशिगांव पुलिस स्टेशन के हवाले किया था, परन्तु वह नशा बेचने वाला दो घंटे बाद ही बाहर आ गया। प्रताप सरनाईक के इस आरोप के बाद यह जाहिर हो रहा है की इन नशे के सौदागरों को पुलिस प्रशासन के कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है। प्रताप सरनाईक ने तो सिर्फ हाटकेश परिसर की बात कही है, परन्तु मिरा भायंदर शहर में नशा आसानी से उपलब्ध है। इस नशे की गिरफ्त में कम उम्र के स्कूली बच्चे तक आ चुके हैं। शहर में नशे के खिलाफ बार-बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होते रहती हैं। वहीं शहर के कई जागरूक लोगों ने इन नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई हैं, परन्तु इन नशे के सौदागरों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर कहीं पर कार्रवाई हुई भी है तो वह सिर्फ खानापूर्ति ही है। शहर के कई लोगों ने इसके खिलाफ शिकायत भी की है परन्तु इन शिकायतों का नतीजा शुन्य ही है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 0


