Home Maharashtra महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में 227 ‘बालासाहेब ठाकरे क्लीनिक’ खोलेंगे,...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में 227 ‘बालासाहेब ठाकरे क्लीनिक’ खोलेंगे, मुफ्त होगा मरीजों का इलाज

33
0

मुंबई:-मनोज दुबे

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मनपा चुनावों के पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को घोषणा कि है की मुंबई के विभिन्न इलाको में क्लीनिक खोले जाएंगे जिनमें मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इन क्लीनिक का नाम ‘बालासाहेब ठाकरे क्लीनिक’ रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री शिंदे ने इस बारे में जानकारी देते हुवे बताया कि पूरे मुंबई में ऐसे करीबन 227 क्लीनिक खोले जाएंगे। शिंदे ने कहा कि पहले फेज में करीबन 50 क्लीनिक शुरू किए जाएंगे और बाद में धीरे धीरे पूरे मुंबई में कुल 227 के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। शिंदे ने ये भी बताया कि अस्पताल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू होंगे। मुख्यमंत्री शिंदे ने ऐलान किया कि इन क्लीनिक्स में मुफ्त सुविधाएं दी जाएंगी जिसको लोगो को फायदा होगा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समाधान होगा। शिंदे बताया कि इस क्लीनिक में 139 प्रकार के मेडिकल टेस्ट मुफ्त होंगे।
यह क्लीनिक प्रति 25-30 हजार की आबादी पर एक क्लीनिक का निर्माण किया जाएगा। यह क्लीनिक में 2 शिफ्ट में इलाज होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चालू रहेगी।